skip to Main Content

वरच्युस क्लब इंडिया द्वारा शिक्षाविद स्व. आत्मा राम अरोड़ा की प्रथम पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय शैक्षणिक, पर्यावरण व सामाजिक प्रकल्प लगाकर स्व. अरोड़ा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

ए ट्रिब्यूट टू आत्मा राम अरोड़ा कार्यक्रम का आयोजन कर स्व. अरोड़ा को श्रद्धांजलि दी गई।
वरच्युस क्लब इंडिया द्वारा शिक्षाविद स्व. आत्मा राम अरोड़ा की प्रथम पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय शैक्षणिक, पर्यावरण व सामाजिक प्रकल्प लगाकर स्व. अरोड़ा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के प्रथम चरण में पर्यावरण संरक्षण के लिए गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली में पौधारोपण किया व नंदीशाला में गोवंश को हरा चारा डाला गया। द्वितीय चरण में स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग, अंग्रेजी भाषा सुलेख व ऑनलाइन माध्यम सामान्य ज्ञान पर आधारित मेंटी क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 173 बच्चों ने हिस्सा लिया।
इस संबंध में क्लब पीआरओ सोनू बजाज ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में नव प्रगति स्कूल की छात्रा कमलजीत कौर ने प्रथम स्थान, किड्स किंगडम स्कूल की मनस्वी ने द्वितीय व नव प्रगति स्कूल की ही छात्रा सिमरन कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी भाषा सुलेख प्रतियोगिता में बाल मंदिर स्कूल की छात्रा अमनजोत कौर ने पहला, ईस्टवुड इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अनन्या सचदेवा ने दूसरा व किड्स किंगडम स्कूल की छात्रा शिमोन ने तीसरा स्थान हासिल किया। मेंटी क्विज में हरियाणा पब्लिक स्कूल के छात्र हर्षित ने प्रथम, एनपी स्कूल के छात्र प्रीत भागरिया ने द्वितीय व ईशान सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेंटी क्विज में टॉप-10 बच्चों को सम्मानित किया। इन प्रतियोगिताओं में राहुल धमीजा, भारत वधवा व अजय ग्रोवर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंतिम व तृतीय चरण में रविवार को वरच्युस भवन में ‘ए ट्रिब्यूट टू आत्मा राम अरोड़ा कार्यक्रम का आयोजन कर स्व. अरोड़ा को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विजेताओं में पुरस्कार वितरण भी किया गया। उनके अलावा नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीतने वाले डबवाली के छात्र पाहुल प्रीत पुत्र डा. सुखपाल सिंह, हर्ष पारीक को वरच्युस अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे डबवाली के विधायक अमित सिहाग ने स्व. अरोड़ा को श्रद्धांजलि देने उपरांत कहा कि वरच्युस क्लब शिक्षाविद स्व. आत्मा राम अरोड़ा जी की सोच व शिक्षाओं को आगे बढ़ा रहा है जोकि सराहनीय है। स्व. अरोड़ा ने अपने जीवन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा व समाजसेवा की भी सीख दी। आज उनसे शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेकर मानवता के कल्याण हेतू कार्य कर रहे हैं। क्लब संस्थापक केशव शर्मा ने कहा कि वर्ष 1983 में स्व. आत्मा राम अरोड़ा ने वरच्युस क्लब का नामकरण किया व क्लब के मुख्य सलाहकार बने। समय समय पर स्व. अरोड़ा की सलाह व मार्गदर्शन से लगाए गए प्रकल्पों के कारण ही वरच्युस क्लब ने समाज सेवा क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई।


इस अवसर पर वरच्युस क्लब के प्रधान मनोज कुमार शर्मा ने स्व. आत्मा राम अरोड़ा को समर्पित ‘वरच्युस शिक्षा कोष स्थापित करने की घोषणा की व इसमें वरच्युस क्लब की और से इस कोष में 21 हजार रुपए की सहयोग राशि भी दी जोकि समय-समय पर प्रकल्प लगाकर शिक्षा उत्थान के कार्य में खर्च की जाएगी।

इस मौके पर देव कुमार शर्मा, साहित्यकार रमेश सेठी, वेद भारती, रिपुदमन शर्मा, वंदना वाणी व नरेश शर्मा व विचारों तथा गीतों के माध्यम से स्व. अरोड़ा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अमित बहल ने आत्मा राम अरोड़ा के जीवन व कार्यशैली पर प्रकाश डाला। रंग कर्मी संजीव शाद ने स्व. अरोड़ा के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘विचार कभी नहीं मरते प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर प्रकल्प प्रमुख परम धुन्ना ने सभी का धन्यवाद किया व मंच संचालन का कार्य परमजीत कोचर ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर स्व. अरोड़ा के पारिवारिक सदस्य निशांत अरोड़ा, हरदेव गोरखी, सुखविंद्र चंदी, रमेश सेठी, वेद कालड़ा, तरसेम गर्ग, संतोष शर्मा, सुमित भारती, बीरचंद गुप्ता, अभय सूर्या, जितेंद्र शर्मा, सुमित अनेजा, लवलीन नागपाल, प्रणव ग्रोवर, प्रवीण कुमार, जितेंद्र जीतू, नवदीप चलाना, दरिया सिंह नामधारी, सत्यपाल यादव, हरि प्रकाश शर्मा, विजयंत शर्मा, सतीश जग्गा, डा. अश्विनी सचदेवा, गिफ्टी गिल, नरेश सेठी, खुशी मोहम्मद, माही ग्रोवर, नवदीप कौर, पुनीत सचदेवा व अन्य लोग उपस्थित थे।